प्रयागराज, नवम्बर 4 -- देव दीपावली के अवसर पर बुधवार को संगम तट लाखों दीपों से जगमगाएगा। पर्व पर इस बार भद्रावास और शिव वास जैसे मंगलकारी योग बन रहे हैं। जिसमें पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि व सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। स्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय, झूंसी के वेदाचार्य ब्रज मोहन पांडेय ने बताया कि पूजन के लिए शुभ मुहूर्त (प्रदोष काल) शाम 5:15 बजे से 7:18 बजे तक है, जो दीपदान के लिए शुभ समय है। प्रशासन की ओर से दीपावली पर संगम तट पर वीआईपी घाट से लेकर, गंगा आरती स्थल व अन्य घाटों को 5.3 लाख दीपों से सजाया जाएगा। आकर्षक रोशनी के बीच दीपों से अलग-अलग कलाकृतियां बनाई जाएंगी तो सैंड आर्ट से कलाकारी भी की जाएगी। तट पर आतिशबाजी के साथ लेजर शो का भी आयोजन होगा। इसके लिए पूरे क्षेत्र को 15 ब्लॉक में विभाजित किया गया है। जिलाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.