नई दिल्ली, मार्च 16 -- मध्य प्रदेश के नर्मदाघाट के रहने वाले आदि शिव शनिवार को ताजमहल देखने पहुंचे। जब वह प्रवेश के लिए लाइन में लगे थे तो सीआईएसएफ के जवानों की नजर उनकी वेशभूषा पर गई। आदि शिव भगवान शिव के स्वरूप में थे। उनके हाथ में त्रिशूल और डमरू दिखा। इस पर उनसे कहा गया कि त्रिशूल और डमरू अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। इनको जमा कराने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। आदि शिव ने कहा कि वह ताजमहल इसलिए देखने आए हैं कि दुनियाभर के लोग यहां आते हैं। आखिर ताजमहल में है क्या। आदि शिव शनिवार की शाम 4:45 बजे ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे थे। आदि शिव के हाथ में त्रिशूल, डमरू और कमर पर श्रृंगी लटकती देख बरबस ही लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। गेट पर तैनात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.