रुडकी, मई 5 -- चूड़ियाला गांव में आयोजित शिव कथा के छठे दिन सोमवार को कथा व्यास ने लोगों को शिव भक्ति महिमा के बारें में बताया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथा व्यास कमलकांत मिश्रा ने कहा कि मनुष्य को अपने कल्याण और पाप से मुक्ति पाने के लिए अंहकार को त्याग कर भगवान शिव की कथा जरूरी सुननी चाहिए। इसके बाद उन्होंने भक्तों को शिव कथा की महिमा के बारें में बताया और कहा कि शिव के भक्तों की हर मनोकामना पुरी होती है। साथ ही शिव को अपना आराध्य मानने वाले को किसी चीज का भय नहीं रहता। कथा में आयोजक प्रधान धर्मवीर त्यागी, महिपाल त्यागी, बेबी त्यागी, रक्षा त्यागी, रजनी त्यागी, सुधा त्यागी, शशि त्यागी आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...