हरिद्वार, नवम्बर 4 -- हरिद्वार। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि श्री केदारनाथ मन्दिर ट्रस्ट दिल्ली की ओर से 17 नवम्बर से श्री शिव महापुराण कथा आयोजित की जाएगी। इसमें स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भक्तों को श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण कराएंगे। कथा के उपरांत 25 नवम्बर को केदारनाथ मंदिर में गुरुदेव भक्तों को दीक्षा भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...