अमरोहा, जुलाई 22 -- स्थानीय संतोषी माता मंदिर महिला मंडल के संयोजन में श्रीरामजानकी मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में सोमवार को कथा व्यास आकाश महाराज ने देवी पार्वती के जन्म का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने कहा कि देवी पार्वती के जन्म की कथा हिन्दू पौराणिक कथाओं का महत्वपूर्ण भाग है। देवी पार्वती भगवान शिव की पत्नी हैं और उन्हें शक्ति का अवतार माना जाता है। उनका जन्म राजा हिमालय के घर हुआ था, उनकी माता का नाम मेना था। बताया कि दक्ष प्रजापति की पुत्री सती ने भगवान शिव से विवाह किया था, लेकिन दक्ष प्रजापति ने शिव को अपने यज्ञ में आमंत्रित नहीं किया, इससे सती ने अपने पिता के यज्ञ में आत्मदाह कर लिया था। सती के आत्मदाह के बाद भगवान शिव ने उन्हें पुनर्जन्म लेने का आशीर्वाद दिया। सती ने राजा हिमालय के घर देवी पार्वती के रूप में पुनर्जन्म लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.