चम्पावत, जनवरी 5 -- लोहाघाट। पाटी के सिमलखेत स्थित विधायक आवास में 11 दिनी शिव महापुराण कथा जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कथा वाचक व्यास शिवयोगी महाराज ने कहा कि शिव पुराण में भगवान शिव के विभिन्न रूपों और अवतारों का विशेष वर्णन है। मुख्य यजमान लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और उनकी पत्नी निर्मला अधिकारी रहे। प्रमुख पाटी शंकर सिंह अधिकारी और गायत्री अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...