मुंगेर, जनवरी 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। राज बनेली स्मृति पुरानी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित शिव महापुराण कथा के आठवें दिन वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य शिवम मिश्रा ने प्रवचन में भगवान शिव के अवतार के विभिन्न रूपों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अनादि, अनंत और संहार के देवता माने गये हैं। शिव ने समय-समय पर भक्तों की रक्षा हेतु अनेक अवतार धारण किए। जिनमें नीलकंठ, भैरव, वीरभद्र, हनुमान के आराध्य रूप और शरभ अवतार प्रमुख हैं। महाशिवरात्रि व्रत के बारे में बताते हुए कहा कि महाशिवरात्रि व्रत शिवभक्तों के लिए अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस दिन उपवास, रात्रि जागरण और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से समस्त पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि शिव पुराण कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के दोष समा...