बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- शिव महाचर्चा में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के शिव मंदिर में रविवार को शिव महाचर्चा का आयोजन किया गया। गुरु भैया चंद्रमौली ने कहा कि इस काल रुपी कलयुग में मानव जीवन का उत्थान भगवान शिव की साधना से ही संभव है। मानव जीवन के कल्याण के लिये शिव को गुरु बनाना ही सबसे आसान रास्ता है। शिव शिष्यों द्वारा गीत के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का बखान किया गया। मौके पर टिकम केवट, प्रभु यादव, गीता यादव, सावित्री देवी, बनारस प्रसाद, शकुंतला देवी, कपिल पंडित आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...