वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी। बीएलडब्ल्यू पुलिस चौकी क्षेत्र नाथूपुर गांव स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार रात चोरी हो गई। चोरों ने 20 घंटा उड़ा दिया। इससे भक्तों में आक्रोश है। लोगों ने इसकी सूचना मंडुवाडीह थाने पर दी। मौके पर पुलिस जांच किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरेका पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। अबतक पांच स्थानों पर चोरी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय क्षेत्र में पुलिस की गश्त न के बराबर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...