वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर से जारी 'स्वच्छता ही सेवा है सफाई ही पूजा है' अभियान के पांचवें दिन प्रहलाद घाट पर शिव मंदिर में सफाई की गयी। नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में महाशिवरात्रि तक विभिन्न घाटों पर शिवालयों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को संस्था के दर्जनों सदस्यों ने पौराणिक प्रहलाद घाट पर पीपल के वृक्ष के नीचे स्थित शिवलिंग सहित मंदिर एवं घाट की सीढ़ियों पर जमी मिट्टियों को साफ किया।पूरे परिसर को धोया गया।भस्म, पुष्पहार, धूप, दीप, नैवेद्य आदि समर्पित कर रुद्राष्टकम का सस्वर पाठ किया। शिवम ने कहा कि श्रद्धालुओं को पूजन विधि में स्वच्छता रूपी संस्कार अवश्य शामिल करना चाहिए। आमतौर पर देखा जाता है कि मंदिर में निमंत्रण कार्ड सहित घर से...