लातेहार, फरवरी 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। माघ पूर्णिमा के अवसर पर शहर के किनामाड़ स्थित झरिया डैम शिव मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। अखंड कीर्तन के दौरान भगवान शिव की महिमा से जुड़े भजन-कीर्तन गाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने ढोलक, झाल और मंजीरे की धुन पर भजन का आनंद लिया और भगवान शिव की आराधना की। कीर्तन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं खीर का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक शांति को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर रामसकल यादव, श्यामा देवी, मनीष कुमार, इं...