आगरा, मई 2 -- तहसील क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में शुक्रवार को देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देव प्रतिमाओं को रथ में बैठाकर गांव में भ्रमण कराया गया। ग्रामीणों ने देव प्रतिमाओं पर पुष्प बरसाए। मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। बता दें कि गांव औरंगाबाद में आचार्य शिवपाल सिंह राठौर और पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में देव प्रतिमाओं का गांव में भ्रमण कराया गया। देव प्रतिमाओं को कक्ष नगला, बरईपुर, औरंगाबाद, गढ़िया धौंकल आदि में भ्रमण कराने के बाद शिव मंदिर पर लाया गया। यहां भगवान श्री आदिगणेश, शिव पार्वती परिवार, नन्दी महाराज, शिवलिंग, श्री राम परिवार और बजरंग बली की देव प्रतिमाओं की विधिविधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.