चम्पावत, फरवरी 9 -- बनबसा। बनबसा के धनुषपुल स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 15 से 22 फरवरी तक होगी। मंदिर परिसर में हुई गोष्ठी में ये निर्णय लिया। तय किया कि 15 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। बताया कि 22 फरवरी को समापन पर भंडारा होगा। बैठक में सुरेश उप्रेती, दीपक, प्रकाश चंद, शेखर जोशी, केशर सिंह, हेम जोशी, चंचल सिंह,नन्दा बल्लभ, भाष्कर भट्ट, सागर भट्ट, प्रेम बल्लभ भट्ट, राकेश खोलिया, दिनेश चंद, धन बहादुर चन्द, योगेश उप्रेती, गौरव जोशी, खीमानंद भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...