धनबाद, फरवरी 7 -- जोड़ापोखर प्रतिनिधि जामाडोबा कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में श्री श्री 108 कल्याणेश्वर शिव परिवार प्रतिष्ठत्मक पांच दिवसीय महायज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को यज्ञ मंडप परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड उमडी रही। विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी पूजन प्राण प्रतिष्ठा, शिव लिंग,भगवान हनुमान जी, सरस्वती मां,पार्वती मां,गणेश की मूर्ति की पूजा अर्चना गंगा जल से पवित्र कर स्थापना कराया। इस दौरन हर हर महादेव, बम बम भोले, जय श्री राम के जयकारा गुंजता रहा। शिव परिवार के दर्शन के लिए जमसं के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पहुंचे। बाबा के दरबार में माथा टेकाकर आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति ने श्री सिंह को सम्मानित किया। भंडारा में सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी में सुधीर सिंह, आदित्य वर्मा, राज...