सिमडेगा, फरवरी 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कोचेडेगा में रविवार को शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक राष्ट्रीय स्तर में श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा मानव कल्याण एवं विश्व शांति के उद्देश्य किया गया। बताया गया कि 2025 में श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी वर्ष है। इस वर्ष को राष्ट्रीय संगठन की ओर से विश्व कल्याण हेतु कई प्रकार के आध्यात्मिक कार्य संपन्न कराये जा रहे हैं। मुख्य पुरोहित के रुप में पंडित विद्याबंधु शास्त्री उपस्थित थे। जबकि यजमान के रूप में गणपति बडाइक, सुरेश चौधरी व संगठन से जुड़ी महिलाओं ने अभिषेक उपस्थित थे। सत्य साइ संगठन से जुड़े सैकड़ो श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ ही महाप्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.