जहानाबाद, फरवरी 14 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महावीरगंज गांव स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित रुद्र महायज्ञ के तहत शनिवार को भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच शिवलिंग को सुसज्जित पालकी में रखकर पूरे गांव का भ्रमण कराया गया।नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और नम: शिवाय के उद्घोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण भी किया गया। यज्ञाचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। बताया गया कि रुद्र महायज्ञ के उपरांत निर्धारित तिथि को विधिवत मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.