सीतापुर, फरवरी 5 -- सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने गुरुवार को आदर्श तहसील महोली परिसर में निर्माणाधीन उपनिबंधक कार्यालय महोली के भवन का के निर्माण कार्य को देखा। इस मौके पर उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि भवन में बेहतर सामग्री का उपयोग किया जाये। साथ ही पिलर बनने के बाद सरिया दिखाई न दे, इसका ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने भवन के अन्दर निर्मित किये जा रहे शौचालय का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा जनपद स्थित विकास खंड एलिया के ग्राम रोजहा में प्राचीन शिव मंदिर में कराये जा रहे कार्यों की हकीकत देखी। जहां इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट आदि कार्यों को देखा। प्रकाश व्यवस्था सही न मिलने पर संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुये प्रकाश व्यवस्था सही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.