मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मोरना। गांव बहुपुरा में आधी रात में चोरों ने ताला तोडकर मंदिर में घुसकर दान पात्र चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा शिव मंदिर के पुजारी तेजनाथ व सोमनाथ ने बताया कि बुधवार की मंदिर के गेट पर जंजीर का ताला टूटा पडा था और अंदर से दान पात्र गायब है। सूचना पर अनेक ग्रामीण मौके पर आए गए और इधर उधर तलाश किया तो खाली दानपात्र खेतों में पडा मिला। मंदिर में हुई चोरी से हड़कंप मच गया। सूचना पर उप निरीक्षक विवेक चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना की जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर जाकर पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.