गढ़वा, दिसम्बर 12 -- रमना। एनएच 39 पर रमना-गढ़वा मार्ग स्थित सुखड़ा शिव मंदिर मड़वनिया के प्रांगण में लगे सिकड़ सहित चार घंटा को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। घटना बुधवार रात की बताई जाती है। गुरुवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के बरामदे में लगे सिकड़ सहित चारों घंटे गायब हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने उसकी लिखित सूचना थाने को देते हुए न्यायोचित कार्रवाई कि मांग की है। इधर मंदिर प्रांगण से हुई घंटा चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...