पूर्णिया, फरवरी 25 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद वार्ड 10 स्थित फुलवड़िया शिव मंदिर से मंगलवार की सुबह मंदिर में लगा घंटा खोलकर अपने स्कूटी से भागने के क्रम में ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़कर कसबा पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये चोर की पहचान गढ़बनैली बाजार वार्ड 9 के 22 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। कसबा पुलिस युवक को स्कूटी सहित पकड़कर कसबा थाना लाया। कसबा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि युवक के पास से चोरी की हुई पीतलनुमा सिक्का लगा हुआ एक घंटी, एक मोबाईल एवं स्कूटी को जब्त किया गया है। वहीं युवक से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.