लोहरदगा, फरवरी 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। शास्त्री नगर ढ़ोडा टोली लोहरदगा स्थित नवनिर्मित प्राचीन शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को संगीतमय भागवत महापुराण कथा वाचन और दोपहर बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धलुओं को भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं कथावाचक द्वारा सुबह में श्रीमद् भागवत महापुराण के मूल पाठ का वर्णन किया गया। कथा में महाभारत के बारे में भी श्रोताओं को जानकारी दी गई। बीच में कथावाचक धर्माचार्य राम कुमार शुक्ला ने बच्चों एवं युवाओं के जीवन चक्र के बारे में बताया। दोपहर तीन बजे से महाआरती एवं आरती के बाद श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की शुरुआत हुई। कथा के बीच में मनुष्य को नशा पान से अलग रहने एवं उससे होने वाली सामाजिक कुरीतियों के बारे में श्रद्धालुओं को बताया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों को के पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.