बदायूं, अप्रैल 18 -- नगर के शिव मंदिर पर आठवां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मोहल्ला साईं बिहार स्थित शिव मंदिर पर शिव मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर को फूलों से सजाकर तैयार किया गया था। यहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ। भक्तों ने प्रेमभाव से प्रसाद ग्रहण किया। अनिल पारासरी, अमित पंडित रजत शर्मा, अमन गुप्ता, सविता शर्मा, अनिता शर्मा, मनोज गुप्ता, मोनू महाजन, सुनील सिंह, मुकेश शर्मा, राजकुमार मौर्य, शैलेश पाठक, रत्नेश शर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.