बोकारो, फरवरी 20 -- नावाडीह। प्रखंड अंतर्गत आहरडीह पंचायत के गोबरगढ़ा गांव में शिव मंदिर का नवनिर्माण किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों की बैठक सोमवार रात में हनुमान मंदिर परिसर में की गई। मंदिर निर्माण कमेटी का भी गठन किया गया। इसके लिए विजय साव को अध्यक्ष, सुभाष कानू को उपाध्यक्ष, प्रवीण रजक को सचिव एवं बालेश्वर प्रसाद महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा घनश्याम महतो, लाटी साव, संतोष रजक, केदार रजक, कुलदीप महतो, डोमन कानू, लालू कानू, राज कुमार, रोशन कुमार, वकील रजक व सुंदर कानू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...