सीवान, जनवरी 31 -- पचरुखी। प्रखंड के सुपौली गांव स्थित शिव मंदिर के वर्षगांठ पर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 11 सौ महिलाएं कलश में जलभरी कर शोभा यात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर गाजे-बाजे के साथ इंटवा शिव मंदिर परिसर तक गया। जहां विद्वान आचार्यों द्वारा पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर स्थित तालाब से महिलाओं ने कलश में जल भरी की। तत्पश्चात शोभायात्रा इंटवा मौजा गांव के रास्ते वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचा। जिसके बाद पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम शुरू हुई। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को अष्टयाम समाप्त होने के बाद प्रसाद का वितरण और भंडारा का आयोजन किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...