गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर मांडा थाने के दिघिया पुलिस चौकी में शिव मंदिर की स्थापना के लिए चौकी इंचार्ज द्वारा भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में एसीपी मेजा, इंस्पेक्टर मांडा भी शामिल हुए। पिछले छह वर्षों से किराये के मकान से प्रयागराज मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर निजी भवन में स्थापित मांडा थाने की दिघिया पुलिस चौकी में कोई भी शिव मंदिर नहीं था, जबकि इस दौरान लगभग दो दर्जन चौकी इंचार्ज दिघिया चौकी से विदा हो चुके। महाशिवरात्रि पर चौकी इंचार्ज दिघिया विक्की गुप्ता ने चौकी की जमीन में शिव मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। पूजन के दौरान एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय, इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा सहित मांडा थाने व भारतगंज चौकी के पुलिस कर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...