रुद्रपुर, अगस्त 4 -- खटीमा। शिव मंदिर के आगे से बजरी पत्थर हटाए जाने को लेकर श्रद्धालुओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सावन के अंतिम सोमवार को भूड़ महोलिया के शिव मंदिर पर जल चढ़ाने आए श्रद्धालुओं ने मंदिर के सामने से पिछले दो माह से पड़ी बजरी और पत्थर हटाए जाए जाने की मांग की। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष झनकट विमला बिष्ट के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि कई बार लोनवि को सूचित करने के बाद भी मंदिर के सामने से बजरी पत्थर नहीं हटाया गया। जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में काफी दिक्कत होती है वहीं बच्चों और महिलाओं के फिसल कर चोट लगने की आशंका बनी हुई है। भूड़ महोलिया के पूर्व सभासद अकबर हुसैन ने बताया कि कई बार प्रशाशन और लोनिवि के अधिकारियों से बात होने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.