अमरोहा, फरवरी 8 -- मंडी धनौरा। ग्राम कैसरा में स्थित मंदिर में शिव परिवार की स्थापना को लेकर कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा, हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रविवार को गांव में निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए व जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया और मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सोमपाल सिंह, चंदवा प्रधान, कैलाश गुर्जर, हरविंदर सिंह, राजेंद्र प्रधान, महेंद्रसिंह, त्रिलोकी, भूपेंद्र, विकास और अरुण आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.