चंदौली, फरवरी 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा सीएचसी प्रशासन की ओर से परिसर में सोमवार को भगवान शंकर के मंदिर की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कराया जायेगा। इसको लेकर सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव के नेतृत्व में बीते दो माह से तैयारी किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर लिया गया है। सकलडीहा सीएचसी पर शिव मंदिर की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह 7 बजे से 2 बजे तक पूजा अर्चना विद्वान पंडित के माध्यम से कराया जायेगा। दो बजे से भगवान भोलेनाथ की झांकी रात्रि 8 बजे तक निकाला जायेगा। इसके साथ ही दो बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम समापन तक चलता रहेगा। स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही मंदिर की सजावट और विधि विधान से पूजा अर्चना को लेकर तैयारी किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डा.संजय यादव ने बताया कि प्राण प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.