मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- सरैया। चकमाल गांव स्थित बाबा हरिहरनाथ शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। 101 कन्याएं सिर पर कलश लेकर नरसिंह बाबा मंदिर पहुंचीं, जहां ऐतिहासिक सरोवर में आचार्य वीरेंद्र तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने कलश में जलबोझी की। इसके बाद कन्याएं पुनः पोखरैरा होते हुए चकमाल गांव लौटीं, जहां शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि शिवलिंग सहित अन्य मूर्तियों का गांव भ्रमण कर मंदिर में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.