लातेहार, दिसम्बर 9 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। स्थानीय शिव मंदिर परिसर स्थित चापाकल पिछले 10 दिनों से खराब पड़ा है। मंदिर के पुजारी मुना पांडे ने बताया कि चापाकल बंद होने से पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुजारी के अनुसार, पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग दूर से पानी लेकर आने को मजबूर हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...