सराईकेला, जनवरी 20 -- सरायकेला, संवाददाता। माघ प्रथम सोमवार को सुबह से ही सरायकेला और आसपास के शिव मंदिरों में पूजा करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कुदरसाई शिव मंदिर, माजना घाट, मुख्य बाजार शिव मंदिर, दुवानसाई नटराज शिव मंदिर, बड़ा कांकडा शिव मंदिर, हंसाहुड़ी शिव मंदिर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में अवस्थित शिव मंदिरों में सुबह से जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का आना जारी था। सोमवार से माघ गुप्त नवरात्रि की भी शुरुआत हो रही है। जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। जलाभिषेक और पूजा : सुबह चार बजे से ही भक्त गंगा जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प लेकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए कतारों में खड़े नजर आए। धार्मिक महत्व : माघ को पुण्य का महीना माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने के...