गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर्व आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गंगाघाटों पर स्नान दान के लिए सुबह छह बजे से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, सुबह दस बजे तक गंगाघाटों पर स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान किसी प्रकार का हादसा न हो इसे देखते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार व राजस्वकर्मियों की ड्यूटी दो दिन पूर्व लगा रखी थी। एसडीएम के निर्देश पर सुबह छह बजे के लगभग नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल सिरसा कस्बे में स्थित बाबा श्री नाथ धाम पहुंच गए, बाबा श्री नाथ धाम पहुंचने के बाद वह मंदिर का निरीक्षण कर गंगाघाट सिरसा गए तो वहां भीड़ पांटून पुल से गंगा उस पार जा रही थी, चौकी प्रभारी सिरसा अनिल पांडेय पुलिस बल के साथ तैनात रहे। नायब तहसीलदार ने पुलिस कर्मियों से सजग रहने को कहा। यहां एक घंटे तक रूक गंगाघाट व श्री नाथ बा...