बलिया, फरवरी 15 -- बलिया। फागुन महीने के शिवरात्रि (महाशिवरात्रि) पर रविवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही शहर, कस्बा व गांव के शिव मंदिरों पर श्रद्धालु महिला व पुरुष श्रद्धालु पहुंचने लगे। वहीं शाम को शिव बारात में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था, मानो बाबा का वरदान लेकर बलिया बम-बम हो गई हो। देवाधिदेव महादेव की ऐसी लगन लगी कि सबका तन-मन मगन हो गया। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर शिवलिंग पर दूध व जल चढ़ाकर बाबा का अभिषेक किया। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में तो मध्य रात्रि से ही भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को दो से तीन घंटे तक कतार में लगकर इंतजार करना पड़ा। शहर के प्रसिद्ध बाबा बालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की एक किमी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.