लोहरदगा, अगस्त 5 -- लोहरदगा संवाददाता। लक्ष्मी नारायण गेस्ट हाउस शास्त्री चौक लोहरदगा में महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक रूप से जाप किया गया। इस मौके पर वेद के शिव संकल्प सूक्त के मत्रों की विशेष आहुति दिया गया। शाकाहार का संकल्प लिया गया। महामृत्युंजय मंत्र शिवजी को प्रसन्न करने वाला मंत्र है। यह मंत्र व्यक्ति को सब प्रकार के दुखों- बाधाओं से दूर करने वाला है। अकाल मृत्यु से भी बचाता है, रोगों और परेशानी से भी यह मंत्र रक्षा करता है। डॉ अशोक आचार्य ने सभी शिव भक्तों के लिए सामूहिक रूप से मंगल कामना के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से 51 हजार महामृत्युंजय मंत्र जाप किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.