ललितपुर, फरवरी 14 -- गोविंद सागर बांध की तलहटी में बने सीतापाठ मंदिर जाने वाले मार्ग की हालत बद से बदतर है। सिंचाई विभाग कालोनी से मंदिर की ओर आगे बढ़ते ही सड़क पठारी इलाके में तब्दील हो चुकी है। इस महापर्व के बावजूद जिम्मेदारों ने सड़क की मरम्मत कराना उचित नहीं समझा। शहर का सीतापाठ मंदिर जनपद के प्रमुख और प्राचीन शिवालयों में से एक है। इसके प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। यहां पूजन पाठ के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है। महाशिवरात्रि और सावन सोमवार जैसे पर्वों पर इस मंदिर में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। रविवार को महाशिवरात्रि है। इसलिए इस मंदिर में पूजन अर्चन, अभिषेक आदि के लिए हजारों भक्तों का आना तय है। इसकी जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस मंदिर को जाने वाली सड़क की मरम्मत नहीं कराई। सिंचाई विभाग कालोनी से ...