मुरादाबाद, फरवरी 8 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव भक्त पवित्र कावड़ में गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार रवाना होने शुरू हो गए हैं। इस दौरान शिव भक्तों के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह ग्रामीण अंचल और शहर में शिव भक्तों की भीड़ सड़कों पर नजर आने लगी है,जो हर-हर महादेव जय भोले की आदि नारे लगाते हुए हरिद्वार रवाना हो रहे हैं और उनके परिजन उन्हें विदाई देने के लिए सड़कों पर नजर आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...