देवरिया, फरवरी 2 -- नवलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्व. आबिद अली क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत पल्सर कप का फाइनल मुकाबला रविवार को नवलपुर स्थित मुहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज के मैदान में खेला गया। फाइनल में शिव बेकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भटनी की टीम को सात विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी व विशिष्ट अतिथि एसडीएम दिशा श्रीवास्तव रही। जिला पंचायत अध्यक्ष ने राहुल कोबरा को मैन ऑफ द मैच और अनिकेत सिंह को मैच ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...