सीवान, फरवरी 16 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात शोभायात्रा में शामिल झांकी की झलक पाने को लोग आतुर दिखे। शोभा यात्रा में शामिल झांकिया अद्भुत छटा विखेर रही थी। शोभा यात्रा में बाबा विश्वनाथ से लेकर महाकाल तक व बाबा बैजनाथ से लेकर रामेश्वरम धाम तक की झांकी शामिल रहीं। विभिन्न देवी देवताओं की झांकी उनके सवार के अनुसार बनाई गई थी। नंदी पर सवार भगवान शिव व चूहे की सवारी करते भगवान गणेश के साथ नरसिंह अवतार की झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देश के कोने-कोने से परंपराओं के अनुसार पहुंचे कलाकार अपनी पारंपरिक वाद्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन रहे थे। शिव बारात शोभायात्रा बनी भाईचारगी की मिसाल शिव बारात शोभायात्रा हर दृष्टि से ऐतिहासिक रही। वहीं शोभा यात्रा में हर वर्ग के लोगों ने बढ़...