लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर में भव्य शिवबारात निकाली गई। पूरे शहर के बिजली की लाइटों, झालरों और तोरद्वारों से सजाया गया। देर शाम शिव बारात प्राचीन भुइफोरवानाथ शिवमन्दिर से शुरू हुई तो पूरा शहर शिवबारात में शामिल होने को उमड़ पड़ा। भोलेनाथ के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह शिव बारात का स्वागत लोगों ने आरती उतारकर की। इस दौरान भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भोलेनाथ की बारात को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शिवबारात जिन रास्तों से निकली उन रास्तों को सजाया संवारा गया। शाम को प्राचीन भुइफोरवानाथ शिवमन्दिर में आरती पूजन के बाद बारात की शुरुआत हुई। मेला मैदान चौराहा, इमली चौराहा से बारात मेनरोड पहुंची। यहां से अस्पताल रोड होते हुए संकटा देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.