देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा भव्य व आकर्षक शिवबारत आज निकाली जाएगी। जिसकी सारी तैयारी समिति द्वारा पूरी कर ली गई है। 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि है और इसी दिन संध्या बेला में केकेएन स्टेडियम देवघर से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात में विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ विभिन्न देवी देवताओं के वेषभूषा में कलाकार दिखेंगे, जो कि शिव बारात का मुख्य आकर्षण होगा। वहीं शिव बारात में कौन से कलाकार किस देवी-देवताओं के वेषभूषा में रहेंगे, इस बात की जानकारी देते हुए शिवरात्रि महोत्सव समिति के मुख्य कलाकार मार्कंडेय जजवाड़े उर्फ पुटरु ने कहा कि शिव बारात में विभिन्न देवी-देवताओं के वेषभूषा में स्थानीय कलाकार नजर आएंगे। जिसमें गण...