रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। महाशिवरात्रि पर मिस्टन गंज के मोहल्ला कूचा देवी दास स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्री बालाजी दरबार परिसर से दिव्य शिव बारात निकाली गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का तिलक कर आरती उतारी और मंगलकामनाएं की। शिव बारात सब्जी मंडी, ठाकुरद्वारा मंदिर, सनातन धर्म धर्मशाला ,मुकुट लाल के मंदिर मार्ग से होते हुए पुन: मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह बारात जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं भक्तों द्वारा कुछ जगह प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था की गई। महिलाओं ने मंगलगीत गाए तो युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। बारात में चल रहे शिवगणों और बारातियों के वेश में सजे बच्चों ने कार्यक्रम की छटा को और भी मनोहारी बना दिया। मासू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.