बाराबंकी, फरवरी 14 -- बाराबंकी। महाशिवरात्रि के दिन निकलने वाली शिव बारात को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल निकलने वाली झांकी में आकर्षण का केंद्र रहने वाले नंदी महाराज के रथ की साज सज्जा करने का कार्य कारीगर करने में जुटे थे। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन नगर के श्रीनागेश्वरनाथ मंदिर से शिव बारात निकलती है। यहां से निकलकर शिव बारात नगर भ्रमण करते हुए पंचम दास कुटी तक जाएगी। फिर यहां से रामलीला मैदान पहंुचेगी। मेला मैदान में द्वारपूजा और शिव बारात की रस्म अदायगी पूरी की जाएगी। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन होता है। जिसमें भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस संबंध में महाशिवरात्रि मेला समिति दशहराबाग के रामानुज कश्यप ने बताया कि शिव बारात में लगभग चार हजार से पांच हजार लोग शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि बाबा पंचम दास ने पह...