चंदौली, फरवरी 16 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के विभिन्न जगहों से धूम धाम से शिव बारात निकाली गई। इस दौरान भगवान शिव के बारात में देवी, देवता के अलावा राक्षस भी शामिल रहे। कलाकार तरह-तरह का स्वांग रचाकर शिव बारात में चार चांद लगाए थे। इस दौरान आरपीएफ कालोनी स्थित शिवमंदिर, काली महाल, हापड़ा कॉलोनी सहित कई जगहों से शिव बारात निकाली गई। इसमें श्रद्धालु काफी उत्साह के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। वहीं सकलडीहा कस्बा की सुप्रसिद्ध शिव बारात रविवार की शाम महेश्वर मंदिर से निकाली गई। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने भेालेनाथ और नंदी को माला पहनाकर शिवबारात रवाना किए। इस दौरान माथे पर चन्द्रमा बिराजे जटा में सोहे गंगा रे खोल...