चंदौली, फरवरी 16 -- नौगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। झारखंडी महादेव मंदिर, दीवानी चुआं दुर्गा मंदिर परिसर नौगढ़ तथा शिव मंदिर शमशेरपुर में भव्य शिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान नौगढु बाजार में निकाली गई भव्य शिव बारात ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। शिवबारात में भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी, नंदी, गण, माता पार्वती और विभिन्न देवी-देवताओं और भूत प्रेतों की सजीव झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बारात में शामिल श्रद्धालु डीजे और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...