मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में पांच स्थान बाबा गरीबनाथ मंदिर, कलमबाग चौक, मुक्तिनाथ मंदिर, भगवानपुर और मेडिकल चौक से शिव बारात सह शोभायात्रा निकलेगी। इस दौरान इन रास्तों पर शोभायात्रा निकलने के समय ट्रैफिक बंद कराया जाएगा। इस तरह दोपहर एक बजे से शहर के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इसके लिए सभी चौराहों पर ट्रैफिक रोकने को जवानों की तैनाती की गई है। शोभायात्रा गुजर जाने के बाद ही चौराहे से वाहनों को निकलने की इजाजत होगी। सभी शोभायात्रा के आगे और पीछे एस्कॉर्ट के लिए पुलिस रहेगी। इसके अलावा आईसीसीसी से निगरानी रहेगी। आईसीसीसी से चौराहों पर रेड लाइट अलर्ट होगा। बाबा गरीबनाथ मंदिर के आसपास के सभी पांच चौराहों पर विशेष चौकसी रहेगी। सुबह से इन चौराहों पर पांच-पांच अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे। बाब...