गौरीगंज, फरवरी 11 -- शुकुल बाजार। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कस्बे में निकलने वाली पारंपरिक शिव बारात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शिव बारात के रूट चार्ट, समय-सीमा, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आयोजकों से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। बैठक में सूरज गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, मदन लाला, अमर चंद्र गुड्डू, शुभम, विजय गुप्ता सहित स्थानीय जनप्र...