देवघर, फरवरी 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली शिवबारात के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ द्वारा शिव बारात रुटलाइन में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यस्थाओं का की जाने वाली तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीसी ने केकेएन स्टेडियम में शिव बारात के लिए किये जा रहे तैयारियों के अलावा रूटलाईन यथा केकेएन स्टेडियम, फव्वारा चौक, टावर चौक, आजाद चौक, अवंतिका गली, लक्ष्मी मार्केट, फव्वारा चौक, शिक्षा सभा चौक आदि में शिवबारात के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों के अलावा पथ में पड़ने वाले सभी गड्ढों को समतल करने, स्लैब की मरम्मति, अतिक्रमण, नालों की साफ-सफाई के साथ सड़कों के किनारे सुरक्षा के दृष्टिकोण स...