लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मैगलगंज कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम व सीओ मितौली ने संयुक्त रूप से की। बैठक में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने उपस्थित लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान सीओ यादुवेंद्र कुमार क्षेत्र के मढ़िया घाट स्थित शिव मंदिर के अलावा अन्य शिव मंदिरों से निकलने वाली शिव बारात, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.