आरा, फरवरी 9 -- आरा। शिव बारात शोभा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से समिति की ओर से प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत कर दी गई है। भव्य प्रचार रथ आज रमना मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर से सुबह दस बजे रवाना किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रचार रथ पूरे शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरेगा और शिव बारात के आयोजन की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएगा। समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महासचिव राजेंद्र तिवारी व सदस्यों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिव बारात शोभा यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...