चतरा, मई 3 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के कमता खुर्द गांव में शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ 6 से 12 मई तक आयोजित है। जसक शुभारंभ 6 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यज्ञ संचालन समिति के सदस्य मनोज सिंह ने बताया कि 7 मई को वेदी पूजन, अग्निमंथन एवं श्री विग्रह का जलाधिवास एवं शाम में श्री राम कथा का आयोजन होगा। वहीं 8 मई को वेदी पूजन,मंडप पूजन, हवन एवं श्री विग्रह का फल अधिवास और रात्रि में श्री राम कथा, 9 मई को प्रात: कालीन वेदी पूजन, मंडप पूजन, हवन के साथ साथ श्री विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा और रात्रि में राम कथा। 10 मई को वेदी पूजन,मंडप पूजन, हवन औऱ गंगा आरती के साथ रात्रि में श्री राम कथा। 11 मई को वेदी पूजन, मंडप पूजन, हवन एवं 12 मई को हवन,पूजन, भंडारा और प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.